अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद ने चलाया भर्ती अभियान, 9 फरवरी को राष्ट्रीय विकल्प मिलने की खुशी मनाई

अल्मोड़ा। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद अल्मोड़ा ने राष्ट्रीय बजरंग दल में भर्ती अभियान शुरू कर दिया है। चौघानपाटा में शुक्रवार को भर्ती अभियान की शुरूआत की…

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25
IMG 20190125 WA0018

अल्मोड़ा। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद अल्मोड़ा ने राष्ट्रीय बजरंग दल में भर्ती अभियान शुरू कर दिया है। चौघानपाटा में शुक्रवार को भर्ती अभियान की शुरूआत की गई।
इस मौके पर प्रांतीय उपाध्यक्ष कृष्णा कांडपाल ने कहा कि डा. प्रवीण कुमार तोगड़िया देश को 9 फरवरी को राष्ट्रीय विकल्प देने वाले हैं। उसे देखते हुए युवाओं और आमजनमानस में प्रबल उत्साह है। उन्होंने कहा कि युवाओं के बीच कार्य को लें जाने व युवाओं को राष्ट्रीय बजरंगदल से जोड़ने का यह अभियान समस्त जिला मुख्यालयों में चलाया गया है।
कहा कि हिंदुओं की आशा व आंकाशाओं को पूरा करने के लिए डॉ. तोगड़िया सतत प्रयास कर रहे है। इसी क्रम में युवाओं को राष्ट्रीय बजंरगदल भर्ती अभियान पूरे देश में चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार मजदूर परिषद छात्र परिषद, किसान परिषद, महिला परिषद, व्यापारी परिषद व अन्य आयाम समय—समय पर अभियान प्रारंभ करेंगे। राष्ट्रीय बजंरग दल समस्त युवाओं को देश हित, धर्म हित से जोड़कर देश में कार्य करेगा। हिंदुओं का अपना दल राष्ट्रीय बजरंगदल इसी धारणाओं के साथ स्कूल कालेजों व गांव में सभी युवाओं को राष्ट्रीय बजंरग दल से जोड़ा जायेगा। साथ ही हर विधानसभा से 9 फरवरी को दिल्ली इंदरागांधी इंडोर स्टेडियम में हिंदुओं की अपनी पार्टी की घोषणा में सभी विधानसभावार उपस्थित रहेगी।कहा कि दिल्ली में अभियान की कमान राष्ट्रीय बजरंगदल महामंत्री नरेंद्र बिष्ट व जिला मंत्री अमन टकवाल सभालेंगे और अन्य पदाधिकारी सहयोगी बनकर राष्ट्रीय बजरंगदल अभियान में सहयोगी करेंगी।
इस अवसर पर कृष्णा कांडपल के अलावा राहुल बिष्ट, अमित मेहरा, सचिन बिष्ट, पंकज बिष्ट, गौतम मेहरा, सचिन बिष्ट, पवन बिष्ट, अमित रावत, मोहित राणा, मोहित कनवाल, सूरज बिष्ट, रोहित जोशी, अनलि बोरा, संदीप बिष्ट, देवेश बोरा, मोहित, नितिन कुमार, गौतम कुमार, अंकुर राणा, विक्की मेहरा, लक्की पंवार, नीरज मेहता आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।