Nainital: भाजपा जिलाध्यक्ष की जांच के बाद पार्टी ने 6 को किया निष्कासित

Newsdesk Uttranews
1 Min Read

Nainital: 6 people expelled from the party

देहरादून, 29 नवंबर 2021- Nainital के बीजेपी जिलाध्यक्ष की जांच पड़ताल व संस्तुति के बाद 6 को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते 6 साल के लिए संगठन से निष्कासित कर दिया गया है।


पार्टी के Nainital प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि नैनीताल के जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट की जांच के आधार पर प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर निष्कासन की कार्यवाही की गई है। इन नेताओं को 6 वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया गया है।


इन निष्काषित नेताओं मे संजय वर्मा नगर पालिका अध्यक्ष भवाली , ज्योति वर्मा मंडल मंत्री भवाली, रवि कुमार मंडल अध्यक्ष भाजयुमो भवाली, अनुभव कुमार मीडिया प्रभारी भवाली, हरीश बिष्ट ब्लॉक प्रमुख भीमताल तथा कृपाल सिंह बिष्ट मंडल महामंत्री नैनीताल मंडल शामिल है। हालांकि ये सभी 6 लोग आज दिन में ही पूर्व मंत्री व भाजपा से कांग्रेस में लौटे कददावर नेता यशपाल आर्या के नेतृत्व में कांग्रेस की सदस्यता ले चुके हैं।

संबधित खबर

Nainital :भाजपा को झटका भवाली नगरपालिका अध्यक्ष व भीमताल ब्लॉक प्रमुख कांग्रेस के हुए