Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

दून विवि के अध्यापको और कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया एक दिन का वेतन

देहरादून 24 नवम्बर, 2021कुमाऊं मंडल में आई आपदा के बाद राहत कार्यो के लिये दून विश्वविद्यालय के अध्यापकों एवं कर्मचारियों ने अपने एक दिन के…

देहरादून 24 नवम्बर, 2021
कुमाऊं मंडल में आई आपदा के बाद राहत कार्यो के लिये दून विश्वविद्यालय के अध्यापकों एवं कर्मचारियों ने अपने एक दिन के वेतन से मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु कुल 1 लाख 52 हजार 601 रुपए की धनराशि दी है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को यह चेक दून विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल ने सौंपा। मुख्यमंत्री राहत कोष के लिये प्रदान की गई इस सहायता राशि के लिए मुख्यमंत्री ने दून विश्वविद्यालय के अध्यापकों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया हैं।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25