Almora-इंदिरा गांधी की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया उन्हें याद

Newsdesk Uttranews
1 Min Read

अल्मोडा। अल्मोड़ा जिला कांग्रेस कार्यलय में आज भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की 104 वीं जयंती मनायी गयी। सभी ने इंदिरा गांधी के कार्यों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।

new-modern

इस दौरान अल्मोड़ा नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने इंदिरा गांधी के द्वारा किये कार्यों पर प्रकाश डाला और अपने विचार रखे। बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का जन्म 19 नवम्बर 1917 को आनंद भवन, इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश में हुआ था। वह देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री थीं। उन्हें आइरन लेडी के नाम से भी जाना जाता हैं।

कार्यक्रम में अल्मोड़ा नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, अल्मोड़ा नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी,जिला कांग्रेस कमेटी की महासचिव गीता मेहरा, अल्मोड़ा आई टी सैल के अध्यक्ष अमित बिष्ट,प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव रोबिन मनोज भंडारी, जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ट उपाध्यक्ष तारा चंद्र जोशी,जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष परितोष जोशी,जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक,नगर कांग्रेस के उपाध्यक्ष नारायण दत्त पाण्डे,हेम किरण जोशी,नगर कांग्रेस सचिव रमेश नेगी, नगर कांग्रेस सचिव फ़ाकिर खान,रोहन कुमार आर्या आदि कांग्रेसजन सम्मलित हुए।