Almora- मिशन 2022 के लिए भाजपा को पचास फीसदी मुस्लिम वोट दिलाने का रखा लक्ष्य: इंतजार हुस्न

अल्मोड़ा, 18 नवम्बर 2021 उत्तरा न्यूज डेस्क भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुस्न ने कहा कि मोदी सरकार ने नब्बे…

अल्मोड़ा, 18 नवम्बर 2021

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

उत्तरा न्यूज डेस्क

भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुस्न ने कहा कि मोदी सरकार ने नब्बे फीसदी मुस्लिम समाज का लाभ पहुॅचाने का काम किया है। इसलिए मोर्चे ने मिशन 2022 में मुस्लिम समुदाय से पचास प्रतिशत वोटरों को भाजपा के पक्ष में करने का लक्ष्य रखा है। कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति करती आई है जबकि, भाजपा मुस्लिम समाज को शक्तिकरण करने की राजनीति पर विश्वास करती है।

गुरूवार को पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुुस्न ने मोर्चा के भावी कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी। कहा कि सोमवार और मंगलवार को मोर्चे के जिला पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आगामी चुनावों को लेकर दायित्वों को सौंपाा गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और राज्यों की भाजपा की सरकारों ने मुस्लिम समुदाय समेत तमाम अल्पसंख्यक वर्गों के लिए इतने काम किए हैं जो पहले कभी नहीं हुए। मोर्चा इन उपलब्धियों की जानकारी इस समुदाय के हर घर तक पहुंचाने की रणनीति भी बनाएगा ताकि लोगों तक भाजपा सरकार के कामकाज की सही जानकारी पहुंच सके।


बताया कि इसी संदर्भ में भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला एवं जिला कार्यकारिणी की बैठक कर पार्टी के एजेंडे से सभी कार्यकर्ताओं को अवगत कराया गया। कहा कि हिंदुत्व से जुड़े मुद्दों को उठाने की वजह से विरोधी दलों ने भाजपा की छवि एक हिंदुत्व आधार वाली बना रखी है। विपक्षी दल लगातार मुस्लिम विरोधी बताते हुए भाजपा पर निशाना साधते रहते हैं। ऐसे में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के सामने यह बड़ी चुनौती है कि वो भाजपा की छवि को बदलते हुए कैसे मुस्लिम मतदाताओं को अपने साथ जोड़ें। इस मौके पर जिला प्रभारी महमूद हसन बंजारा, जिलाध्यक्ष राजा खान, नगर अध्यक्ष सलमान, मुस्तकीन मलिक, फैजल, मुनीर अनसारी, तस्लीम अनसारी, मो दानिश,मो मुजत्सर आदि मौजूद रहे।