महंगाई के खिलाफ सिलेंडर के साथ पंप पर प्रदर्शन

पिथौरागढ़। महंगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को पेट्रोल पंप के समक्ष प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महंगाई के प्रतीक के…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

पिथौरागढ़। महंगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को पेट्रोल पंप के समक्ष प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महंगाई के प्रतीक के तौर पर गैस सिलेंडर भी पकड़े रखा और प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


रोडवेज बस स्टेशन के निकट स्थित पेट्रोल पंप पर जिला अध्यक्ष त्रिलोक सिंह महर और यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर के नेतृत्व में एकत्रित कार्यकर्ताओं ने कहा कि महंगाई से आम जनता का जीना मुहाल है। पेट्रोल डीजल 100 रुपये के पार है तो गैस सिलेंडर 1 हजार पार हो गया है, लेकिन कभी पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस सिलेंडर के दाम थोड़ा भी बढ़ने पर सड़कों पर उतरने वाली बीजेपी के नेता और खुद प्रधानमंत्री अब इस मामले में बेशर्म होकर चुप्पी साधे हैं।


कांग्रेसियों ने कहा कि यदि मोदी सरकार महंगाई पर लगाम नहीं लगा सकती तो प्रधानमंत्री को पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। प्रदर्शन में जिला उपाध्यक्ष विक्रम लुंठी, मनोज ओझा, नारायण कोहली, त्रिलोक बिष्ट, अरुण महर, रहीम कुरैशी, जावेद खान, कार्तिक खर्कवाल और शंकर खड़ायत सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल थे।