अल्मोड़ा :: Deepawali पर बढ़ा गेंदा खरीदने का क्रेज, फूलों की दुकानों में रौनक

Craze to buy big marigold on Deepawali, flower shops sparkle अल्मोड़ा, 03 नवंबर 2021- दीप पर्व दीवाली(Deepawali) पर बाजार में काफी रौनक है। ज्वैलरी, बर्तन,…

Craze to buy big marigold on Deepawali, flower shops sparkle

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

अल्मोड़ा, 03 नवंबर 2021- दीप पर्व दीवाली(Deepawali) पर बाजार में काफी रौनक है। ज्वैलरी, बर्तन, इलेक्ट्रानिक आइटम खरीद के बाद अब लोग लक्ष्मी पूजा के लिए फूलों की खरीद में जुट गए हैं। इसके चलते बाजार में गेंदा फूल की डिमांड काफी बढ़ गई है।


दीवाली(Deepawali) को लक्ष्मी पूजन करने की परम्परा है। इसके लिए मकानों, द्वारों और मंदिर में फूलों की माला सजाने का प्रचलन है। गेंदा इसमें सबसे पहली पसंद माना जाता है। इसके चलते बाजार में गेंदा की मांग तेजी से बढ़ी है। गेदां फूल की माला बनाने, गुलदस्ता निर्माण करने और मंदिर को सजाने में किया जाता है।

लक्ष्मी मूर्ति निर्माण के लिए गन्ने का तना भी खूब खरीदा जा रहा है। गन्ने का तना खरीदने के बाद लोग फूलों की दुकानों पर पहुंचकर फूलों की खरीददारी कर रहे है। बाजार में सबसे अधिक मांग और बिक्री गेंदे के फूल की है।


अल्मोड़ा माल रोड में गेंदा 300 रुपये किग्रा बिक रहा है। साथ ही एक तैयार माला 50 रुपये की बिक रही है। दुकान संचालक ने बताया कि लोग अपनी सुविधा अनुसार माला, गुलदस्ता या जरूरत के अनुरूप तोल कर गेंदा ले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले दो दिन से लोग गेंदा फूल की खरीदारी कर रहे हैं लेकिन आज इसकी मांग कुछ अधिक बढ़ गई है।