T-20 worldcup 2021- भारतीय क्रिकेट टीम की करारी हार

दुबई। T-20 वर्ल्डकप 2021 के दौरान दुबई में आज हुए रोमांचक मैच में पाकिस्तान ने भारत को हरा दिया है। पाकिस्तान टीम ने 13 गेंद…

दुबई। T-20 वर्ल्डकप 2021 के दौरान दुबई में आज हुए रोमांचक मैच में पाकिस्तान ने भारत को हरा दिया है। पाकिस्तान टीम ने 13 गेंद रहते मैच जीत लिया है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

बताते चलें कि मैच की शुरुआत में पाकिस्तान टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया जिसमें भारतीय टीम ने 20 ओवर में कुल 151 रन बनाए। जीत के लिए पाकिस्तान के सामने 152 रनों का लक्ष्य था। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 57 रनों की पारी खेली, जिसमें पांच चौके और एक छक्का शामिल है।

पाकिस्तान टीम के ओपनर बल्लेबाज बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दिलाई हैं। पाकिस्तान टीम के गेंदबाजों ने भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए कई विकेट झटके।