Almora- राज्य आपदा मोचन निधि के अन्तर्गत जनपद अल्मोड़ा को प्राप्त हुई 20 करोड़ की धनराशि

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी वन्दना सिंह ने बताया कि आपदा प्रबन्धन अनुभाग, उत्तराखण्ड, देहरादून से राज्य आपदा मोचन निधि अन्तर्गत जनपद अल्मोड़ा को 20.00 करोड़ (रू0 बीस…

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी वन्दना सिंह ने बताया कि आपदा प्रबन्धन अनुभाग, उत्तराखण्ड, देहरादून से राज्य आपदा मोचन निधि अन्तर्गत जनपद अल्मोड़ा को 20.00 करोड़ (रू0 बीस करोड़) की धनराशि प्राप्त हुई है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

बताया कि शासनादेशानुसार आवंटित धनराशि में से रू0 160.00 लाख (रू0 एक करोड़ साठ लाख) को जनपद के समस्त तहसीलदारों के निर्वतन में रखते हुए व्यय करने की स्वीकृति प्रदान की गयी है।

बताया कि तहसील अल्मोड़ा हेतु 30 लाख रू0, रानीखेत हेतु 10 लाख रू0, सल्ट हेतु 10 लाख रू0, भनोली हेतु 20 लाख रू0, जैंती हेतु 20 लाख रू0, सोमेश्वर हेतु 10 लाख रू0, भिकियासैंण हेतु 20 लाख रू0, द्वाराहाट हेतु 05 लाख रू0, चौखुटिया हेतु 10 लाख रू0, स्याल्दे हेतु 10 लाख रू0, लमगड़ा हेतु 10 लाख रू0 एवं मछोड़ हेतु 05 लाख रू0 स्वीकृत किये गये है।