Almora:: भारी बारिश में मकान में घुसा पानी महिला ने लगाई मदद की गुहार

Almora:: Water entered the house due to heavy rain, woman pleaded for help अल्मोड़ा,20 अक्टूबर 2021— अतिवृष्टि और अनवरत बारिश ने यूं तो पूरे जिले…

Almora:: Water entered the house due to heavy rain, woman pleaded for help

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

अल्मोड़ा,20 अक्टूबर 2021— अतिवृष्टि और अनवरत बारिश ने यूं तो पूरे जिले में जबरदस्त नुकसान ढाया है।

सभी लोग इस बारिश के चलते कुछ ना कुछ नुकसान झेल चुके हैं लेकिन निर्धन लोगों को नुकसान की मार कुछ अधिक ही भारी पड़ रही है।

अल्मोड़ा( Almora ) के समीप सरसों गांव निवासी शांति देवी ने अपने जर्जर मकान की मरम्मत के लिए डीएम से गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि भारी बारिश से उनके घर में पानी घुस आया है।घर में उनका बेटा, बहु और दो बच्चे रहते हैं।

दीवार से अंदर पानी घुस जाने के कारण पुराने मकान को खतरा पैदा हो गया है। और मकान के टूटने की आशंका के चलते वह रात भर सो नहीं पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह अंतोदय कार्ड धारक हैं और मेहनत मजदूरी और लोगों के घरों में वर्तन मांज अपनी आजीविका चलाते हैं।

उन्होंने जिलाधिकारी Almora से तत्काल उनकी मदद करते हुए मकान के पिछली दिवार की मरम्मत या मकान की मरम्मत के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।
प्रार्थना पत्र में उन्होंने अपना नाम शांति देवी और मोबाइल नंबर 9410728566 लिखा है। उन्होंने पत्र में स्थानीय विधायक और सासंद से भी मदद की गुहार लगाई है।