डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सहित पांच आरोपियों को उम्रकैद की सजा

Newsdesk Uttranews
1 Min Read

चंडीगढ़। पंचकूला की विशेष सीबीआई अदालत ने आज बहुचर्चित रणजीत सिंह हत्याकांड मामले में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह सहित कृष्ण कुमार, अवतार, जसवीर और सबदिल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। इसके साथ ही राम रहीम पर 31 लाख रुपये तथा अन्य चार आरोपियों पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।

new-modern

बताते चलें कि डेरा सच्चा सौदा के मैनेजर रणजीत सिंह की 10 जुलाई 2002 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। डेरा प्रबंधन को शक था कि रणजीत सिंह ने साध्वी यौन शोषण की गुमनाम चिट्ठी अपनी बहन से ही लिखवाई थी, जिस शक में उसकी हत्या कर दी गई। 

मामले में 19 साल बाद कोर्ट का फैसला आया है जिससे सभी आरोपियों में हलचल मच गई है। वर्तमान में राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में महिला शिष्यों के बलात्कार के मामले में 20 साल की सजा काट रहा है।