Almora- होली एंजिल पब्लिक स्कूल के आदित्य तिवारी का आईआईटी जेईई एडवांस में चयन

Newsdesk Uttranews
1 Min Read

अल्मोड़ा 16 अक्टूबर होली एंजिल पब्लिक स्कूल के छात्र आदित्य तिवारी का आईआईटी जेईई एडवांस परीक्षा में आल इंडिया स्तर पर चयन हुआ है। आदित्य तिवारी ने होली एंजिल पब्लिक स्कूल से सत्र 2020-2021 कक्षा 12वीं की परीक्षा 99 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की थी।

new-modern


आदित्य के चयन पर विद्यालय परिवार ने खुशी का इजहार किया हैं। आदित्य तिवारी के पिता प्रदीप चन्द्र तिवारी ने उसकी सफलता का श्रेय विद्यालय, प्रधानाचार्य तथा शिक्षकों को दिया हैं।


आदित्य तिवारी को मिली सफलता पर प्रधानाचार्य डॉ0 मनोज चौधरी, विद्यालय के चेयरमैन नारायण सिंह बिष्ट, प्रबंधक बलवंत सिंह बिष्ट, दीवान सिंह बिष्ट, किशन सिंह बिष्ट,विद्यालय के शिक्षको और स्टॉफ ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आदित्य के उज्जवल भविष्य की कामना की हैं।