Almora:: दन्या कस्बे में नहीं बन पा रहे हैं आधार कार्ड, व्यापारियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

Newsdesk Uttranews
1 Min Read

new-modern

अल्मोड़ा, 07 अक्टूबर 2021- दन्या कस्बे में आधार कार्ड बनाने की सुविधा नहीं होने से लोग परेशान हैं।


इस मामले को लेकर व्यापारियों ने भी नाराजगी जताई है साथ ही 11 अक्टूबर को प्रस्तावित जनता दरबार का विरोध करने की चेतावनी दी है।
व्यापार मंडल अध्यक्ष पूरन सिंह बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष हरीश दरम्वाल , महामंत्री दन्या गोविंद जोशी ने कहा कि कस्बे में आधारकार्ड नहीं बनने से बड़ी असुविधा हो रही है।


कई बार आग्रह करने के बावजूद विभाग अमल में नहीं ला रहा है पिछल लगभग 1 वर्ष पूर्व पोस्ट आफिस दन्या में आधार कार्ड मशीन लगाई गई है लेकिन उसकी तकनीकी दिक्कत आज तक दूर नहीं की गई है।


सर्वाधिक परेशानी छोटे बच्चों के आधार कार्ड बनने में हो रही है इसलिए व्यापार मण्डल एवं समस्त व्यापारियों ने तय किया है कि अब आन्दोलन शुरु किया जायेगा। और आगामी 11 अक्टूबर को ब्लाक मुख्यालय धौलादेवी में लगने वाले जनता दरबार का विरोध किया जायेगा और उत्तराखण्ड सरकार का जो भी विद्यायक या मंत्री दन्या से होकर जायेंगे व उनका घेराव किया जायेगा।


कहा कि इसके लिए प्रशासन को 11 अक्टूबर से पूर्व यह व्यवस्था पूरी करने मोहलत दी जाती है।