Corona update- उत्तराखंड में मंगलवार को ऐसी रही कोरोना की रफ्तार

देहरादून। 6 अक्टूबर 2021- उत्तराखंड में कोरोना की रफ्तार कम होती जा रही है। मंगलवार को प्रदेश में कोरोना के 12 नए मामले सामने आये…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

देहरादून। 6 अक्टूबर 2021- उत्तराखंड में कोरोना की रफ्तार कम होती जा रही है। मंगलवार को प्रदेश में कोरोना के 12 नए मामले सामने आये है जबकि 10 मरीजों स्वस्थ हुए है। वर्तमान में राज्य में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 149 है।

उत्तराखंड में वर्तमान तक कुल 343596 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है जिसमें से 329946 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और 7395 संक्रमित की मौत हो चुकी है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार अल्मोडा में 2, देहरादून में 5, हरिद्वार में 1, रूदप्रयाग में 1, चंपावत में 1, पौड़ी में 1, पिथौरागढ़ में 1 नये लोगों में कोरोना संक्रमण पाया गया है।