pitgoragarh-गांधी जयंती पर कांग्रेस ने न्यायपंचायतों में किये कार्यक्रम

Newsdesk Uttranews
1 Min Read

गांधी जयंती पर कांग्रेस ने न्यायपंचायतों में किये कार्यक्रम
पिथौरागढ़। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर कांग्रेस ने पिथौरागढ़ विधानसभा की विभिन्न न्याय पंचायतों में प्रभात फेरी, ध्वजारोहण और गोष्ठी आयोजित की तथा इस दौरान वहां के वरिष्ठ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व उनके परिजनों, वरिष्ठजनो को सम्मानित किया।

new-modern


इसमें प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष भुवन कापड़ी और जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर ने मनकटिया न्यायपंचायत के ग्राम चोण के विद्यालय में ध्वजारोहण व सम्मान कार्यक्रम संपन्न किया। पूर्व विधायक मयूख महर ने नैनी और कांग्रेस कार्यालय में ध्वज फहराया व स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया। यूथ कांग्रेस अध्यक्ष ऋषेन्द्र महर ने जाख न्याय पंचायत के शैलकुमारी में राष्ट्रपिता गांधी शास्त्री जी की जयंती पर कार्यक्रम किए। इसी के साथ अन्य नेताओं व कार्यकर्ताओं ने जगह जगह कार्यक्रम कर गांधी और शास्त्री जी के बताए मार्ग पर चलने की अपील की। इस दौरान तमाम लोग उपस्थित थे।