हिमालयन डिजिटल मीडिया एसोसिएशन का हुआ गठन, सदस्यता अभियान शुरू

Newsdesk Uttranews
3 Min Read

हल्द्वानी। हिमालयी राज्यों में मीडिया के नए प्लेटफार्म डिजिटल मीडिया से जुड़े सभी लोगों को एक मंच पर लाने के लिये गठित की गई हिमालयन डिजिटल मीडिया एसोसिएशन ने विधिवत रूप से काम करना शुरू कर दिया है।

new-modern


विगत सोमवार को संस्था की केंद्रीय कार्यकारिणी ने अपने आवेदन पत्र भरने की औपचारिकता पूरी कर संस्था के सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया।
अभियान के शुभारंभ के अवसर पर संस्था के केंद्रीय अध्यक्ष तेजपाल नेगी ने कहा कि डिजिटल मीडिया से जुड़े सभी लोगों को एक मंच पर लाकर सूचना के इस अत्याधुनिक माध्यम को भारत सरकार से मान्यता दिलाने के लिए एशोसिएशन काम करेगी। उन्होंने कहा कि संस्था का कार्यक्षेत्र भारत के हिमालयी राज्यो में में रहेगा।

इस संस्था से उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम, त्रिपुरा, असम, लद्दाख और जम्मू-कश्मीर के डिजिटल मीडिया के संचालकों व कर्मचारियों को जोड़ा जाएगा।
एशोसिएशन के सरंक्षक गिरीश जोशी ने बताया कि संस्था की सदस्यता डिजिटल मीडिया से जुड़ा कोई भी व्यक्ति ले सकता है। उन्होंने हर प्रदेश में संस्था की इकाई गठित करने की बात कही।


संस्था के महामंत्री ओपी पांडे ने बताया कि संस्था का सदस्यता शुल्क दो सौ रूपये वार्षिक रहेगा। सदस्यता अभियान आज से शुरू कर दिया गया है। सदस्यता लेने के लिए डिजिटल मीडिया से जुड़े लोगों को फार्म का एक लिंक उपलब्ध कराया जाएगा। जिसे भरकर आन लाइन माध्यम से सबमिट करना होगा। इसके बाद संस्था के समीक्षा समिति आवेदन पत्र पर निर्णय लेने के बाद व्हाट्सअप और मेल के माध्यम से संबंधित व्यक्ति को सदस्यता शुल्क जमा करने के लिए सूचना देगी। इसके बाद सदस्य को एक प्रमाणपत्र जारी किया जाएगा।


सदस्यता अभियान के प्रभारी दिनेश पांडे ने बताया कि अनेकानेक माध्यमों से आवेदन फार्म का लिंक प्रसारित किया जाएगा। जिससे डिजिटल मीडिया से जुड़े लोग संस्था की सदस्यता के लिए आवेदन कर सकते हैं।
संस्था के उपाध्यक्ष महेंद्र नेगी ने बताया कि संस्था को हिमालयी राज्यों में विस्तारित करने के लिए वृहद रूपरेखा तैयार की जा रही है। संस्था के कोषाध्यक्ष पंकज पांडे ने कहा कि संस्था का खाता खोल जा रहा है ताकि सदस्य अपनी सदस्यता शुल्क सीधे बैंक खाते में ही जमा कर सकें।


सदस्यता समिति के वरिष्ठ सदस्य राहुल दरम्वाल ने बताया कि संस्था की सदस्यता डिजिटल मीडिया से जुड़ा कोई भी व्यक्ति ले सकता है। उन्होंने बताया कि प्रिंट या इलैक्ट्रानिक मीडिया के साथ यदि कोई व्यक्ति डिजिटल मीडिरूा में काम करता है तो वह भी संस्था का सदस्य बन सकता है। सदस्यता समिति के सदस्य जीवन राज ने कहा कि सदस्यता अभियान को तेजी के साथ शुरू कर दिया गया है। प्राप्त होने वाले आवेदनों पर जल्द ही निर्णय लेकर व्हाट्सअप व मेल के माध्यम से उन्हें सदस्यता शुल्क जमा करने के लिए सूचित किया जाए
गा।