रामनगर के जनवादी नेता मुनीष की माता के निधन पर जताया शोक

रामनगर। समाजवादी लोक मंच के संयोजक व जनवादी नेता मुनीष कुमार की माता प्रभा देवी के निधन पर सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त किया हैं।86…

रामनगर। समाजवादी लोक मंच के संयोजक व जनवादी नेता मुनीष कुमार की माता प्रभा देवी के निधन पर सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त किया हैं।
86 वर्षीय प्रभा देवी उम्रजनित बीमारियों से ग्रस्त थी और वह अपनी पुत्री विनीता अग्रवाल के काशीपुर स्थित आवास पर रहकर अपना उपचार करा रही थीं। शनिवार शाम उनकी मृत्यु हो गयी। प्रभा देवी अपने पीछे नाती-पोतों से भरा पूरा परिवार छोड़कर गयी हैं।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


उनका अंतिम संस्कार रविवार की सुबह बृजघाट (गढ़मुक्तेशर) में कर दिया गया हैं। उनके निधन पर नगर पालिका अध्यक्ष मौ. अकरम, पूर्व पालिकाध्यक्ष भगीरथलाल चौधरी, उपपा नेता प्रभात ध्यानी, इंकलाबी मज़दूर केंद्र के पंकज कुमार, संपादक जनज्वार अजय प्रकाश, भाकपा माले के इंद्रेश मैखुरी, अनुपम शर्मा, संजय रावत, डीएस नेगी, गणेश रावत, शिक्षक नेता नवेन्दु मठपाल, आनन्द सिंह नेगी, वेद, एडवोकेट चन्द्रशेखर करगेती, कमलेश, पूरन पाण्डे, मदन मेहता, नवीन तिवारी, ललित उप्रेती, पवन अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, प्रेमा नेगी, पीसी तिवारी, देवभूमि मंच संयोजक मनमोहन अग्रवाल, प्रकाश भट्ट, घनेश्वरी घिल्डियाल, विपनेश गौतम, ऋचा पाण्डे, नगीना खान, दीप पाठक, लईक अहमद सैफी, सलीम मलिक, लालता श्रीवास्तव, आलोक गुंसाई, खुशाल रावत के अलावा कई सामाजिक, व्यापारिक, राजनैतिक, कर्मचारी संगठनों ने शोक व्यक्त किया है।