नही कम हो रहा पंजाब कांग्रेस में घमासान, अब प्रदेश सिद्धू ने दिया इस्तीफा

पंजाब में कांग्रेस पार्टी के भीतर मचा घमासान कम होने का नाम नही ले रहा हैं। खबर है कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

पंजाब में कांग्रेस पार्टी के भीतर मचा घमासान कम होने का नाम नही ले रहा हैं। खबर है कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा भेजा हैं।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


सिद्धू को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने के बाद से पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ​के बीच खटास और ज्यादा बढ़ गयी थी और इसके नतीजे के तौर पर अमरिंदर सिंह को इस्तीफा देना पड़ा और उनकी जगह पर चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बनाया गया था।

सिद्धू के इस्तीफे की वजह मंत्रीमंडल विस्तार में उन्हें तवज्जों नही दिये जाने को माना जा रहा है।

बताते चले कि पंजाब में चरणजीत सिंह चन्नी के मुख्यमंत्री बनने के बाद राहुल गांधी ने चरणजीत सिंह चन्नी से चर्चा करने के बाद मंत्रीमंडल विस्तार का फैसला कर मंत्रियों के नाम तय किए गये। बताया जा रहा है कि नवजोत सिंह सिद्धू इस मसले पर उनसे राय न​ही लिये जाने से खफा हैं। इसके अलावा कहा जा रहा है कि नये सीएम चन्नी ने डीजीपी, एडवोकेट जनरल आदि के नाम तय करने में सिद्धू से राय नही मांगी। और अब पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा देकर अपनी नाराजगी खुले रूप में जता दी हैं।


सिद्धू ने कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखे पत्र में कहा है कि, “मनुष्य का चारित्रिक पतन समझौतों से ही शुरू होता है, और वह पंजाब के भविष्य और पंजाब के कल्याण के एजेंडे के साथ समझौता नहीं कर सकते है … इसलिए, मैं पंजाब प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देता हूं… कांग्रेस की सेवा करता रहूंगा…”

यहां देखें पत्र