Almora news -भारत बन्द को कांग्रेस का भी समर्थन

Newsdesk Uttranews
1 Min Read


कल यानि 27 सितम्बर को किसान संगठनो के भारत बंद का कांग्रेस ने समर्थन किया है। मीडिया को जारी एक बयान में अल्मोड़ा कांंग्रेस के जिलाध्यक्ष पीताम्बर पान्डेय ने कहा है कि तीन काले कानूनों के विरोध में कल 27 सितम्बर को भारत बन्द का कांंग्रेस पार्टी पूर्ण समर्थन करती है।

new-modern

कांग्रेस जिलाध्यक्ष पाण्डेय ने कहा कि कांंग्रेस के राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व ने किसानों की मांगों का समर्थन करते हुए उनके भारत बन्द को अपना समर्थन दिया है। पान्डेय ने अल्मोड़ा के सभी कांग्रेसजनों और स्थानीय जनता से अपील की है कि शान्ति पूर्ण ढंग से किसानों के समर्थन में कल के प्रस्तावित भारत बन्द को सफल बनाने की अपील की है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष पांडेय ने कहा कि कल दोपहर 12 बजे अल्मोड़ा के कांग्रेसजन स्थानीय गांधी पार्क चौघानपाटा में किसानों के समर्थन में धरना देंगे ,इसके बाद केन्द्र सरकार का पुतला दहन किया जाएगा।उन्होंने सभी कांग्रेसजनों से दोपहर 12 बजे गांधी पार्क पहुंचने की अपील की है।