Ranikhet :: पर्यटक नगरी में कदली वृक्ष आमंत्रण के साथ नन्दादेवी महोत्सव शुरु

  रानीखेत, 11 सितंबर 2021- कदली वृक्ष आमंत्रण के साथ पर्यटक नगरी रानीखेत में सात दिवसीय 131वाॅ नन्दादेवी महोत्सव शुरु हो गया है। नन्दादेवी समिति…

32858049327d29c2217c3961e7d190d5
 

25
26

रानीखेत, 11 सितंबर 2021- कदली वृक्ष आमंत्रण के साथ पर्यटक नगरी रानीखेत में सात दिवसीय 131वाॅ नन्दादेवी महोत्सव शुरु हो गया है। नन्दादेवी समिति के तत्वाधान मे रायस्टेट स्थित माधव कुंज से कदली वृक्ष को पूजा पाठ समपन्न कर माता की जयकारो के साथ नगर भ्रमण उपरांत नंदा देवी मंदिर परिसर में लाया गया। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक करन माहरा सहित अनेक श्रद्वालुओं ने हिस्सा लिया।

      नन्दादेवी महोत्सव समिती अध्यक्ष हरीश लाल साह के नेतृत्व व विधायक करन माहरा की उपस्थिति में शनिवार को माॅ नंदा सुनंदा की मूर्ति निर्माण हेतु कदली वृक्ष को रायस्टेट स्थित माधव कुंज निवासी विमल भटट के आवास परिसर से माता की जयकारो के साथ नगर के देवलीखेत, रोडवेज, सदर बाजार, गाॅधी चौक, केएमओ स्टेशन, शिव मंदिर मार्ग आदि स्थानों से होते नन्दादेवी मंदिर परिसर मे लाया गया। जिसमे नगर के विभिन्न संगठनो सहित लोगों ने हिस्सा लिया। 

समिति अध्यक्ष हरीश लाल साह ने बताया की 12 व 13 सितम्बर को मूर्ति निर्माण,14 सितम्बर को ब्रहम मुहूर्त में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा उपरांत 15 वे 16 सितम्बर को परम्परागत धार्मिक कर्मकांड आयोजित किए जायेंगे तथा इस दौरान श्रद्धालुओं द्वारा माता के दर्शन किए जा सकेंगे।वहीं 17 सितम्बर को कार्यक्रम का समापन माता की शोभा यात्रा व मूर्ति विसर्जन के साथ समपन्न होगा। उन्होंने बताया कोविड 19 संक्रमण की आशंका के चलते समिति द्वारा महोत्सव के समस्त कार्यक्रम सरकार व स्थानीय प्रशासन की कोविड गाइड लाइन का पूर्ण पालन कर किया जायेगा।

    कदली वृक्ष लाने वालों में  समिति अध्यक्ष हरीश लाल साह, विधायक करन माहरा, छावनी परिषद पूर्व उपाध्यक्ष मोहन नेगी,  व्यापार संघ अध्यक्ष मनीष चौधरी, दीपक पंत, विनीत चौरसिया, पंकज जोशी, पंकज साह, बिमल भटट,  लक्ष्मी दत्त पांडे, जयंत रोतेला सहित अनेक लोग मौजूद थे।