उत्तराखण्ड विधानसभा में कांग्रेस का एक विकेट गिरा, विधायक राजकुमार की हुई भाजपा में वापसी

नई दिल्ली। उत्तराखण्ड में विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा ने कांग्रेस के खेमे में सेंध लगाते हुए विधायक राजकुमार को अपने पाले में शामिल कर…

36467d43a104096e26ccd12c7c3208df

25
26

नई दिल्ली। उत्तराखण्ड में विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा ने कांग्रेस के खेमे में सेंध लगाते हुए विधायक राजकुमार को अपने पाले में शामिल कर लिया है। राजकुमार 2017 में कांग्रेस के टिकट पर पुरोला विधानसभा सीट से जीते थे। पूर्व में वह भाजपा में जुड़े रहे है। 

अभी तक कांग्रेस में रहे विधायक राजकुमार को बीजेपी के दिल्ली स्थित राष्ट्रीय कार्यालय में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंंह धामी और राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई। 

राजकुमार वर्ष 2007 से 2012 की विधानसभा में सहसपुर सीट पर भाजपा के टिकट पर विधायक बने थे। इसके बाद राजकुमार ने 2012 से 17 के बीच पुरोला में विधानसभा चुनाव की तैयारी तो की मगर उन्हे टिकट ना मिलने पर वह कांग्रेस में शामिल हो गये और कांग्रेस के टिकट से वह 2017 के विधानसभा चुनाव में विजयी रहे। और अब वह फिर एक बार भाजपा में शामिल हो गये है। इससे कुछ दिन पूर्व ही यूकेडी नेता रहे व पूर्व विधायक प्रीतम सिंह पवार ने भी भाजपा की सदस्यता ले ली थी।