Pithoragarh- एकलव्य डिफेंस अकादमी ने मोस्टमानू में चलाया सफाई अभियान

पिथौरागढ़। स्वच्छ भारत अभियान के तहत एकलव्य डिफेंस अकादमी ने रविवार को मोस्टमानू मंदिर परिसर में सफाई अभियान चलाया। गौरतलब है कि शनिवार को ही…

ea2af31b3637f30335a3e4ff2b0195af

25
26

पिथौरागढ़। स्वच्छ भारत अभियान के तहत एकलव्य डिफेंस अकादमी ने रविवार को मोस्टमानू मंदिर परिसर में सफाई अभियान चलाया। गौरतलब है कि शनिवार को ही दो दिवसीय मोस्टमानू मेला संपन्न हुआ है। 
   
सफाई अभियान में मेजर ललित सिंह सामंत भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि साफ सफाई का संदेश देने के लिए अकादमी व उसमें पढ़ रहे छात्र अच्छा संदेश दे सकते हैं। उन्होंने इस कार्यक्रम के लिए अकादमी प्रबंधन की सराहना की। 

इस दौरान मोस्टमानू परिसर के साथ साथ उसके आसपास भी सफाई की गई, जिसमें अकादमी के बच्चों ने बहुत उत्साह दिखाया।