यह महंत गुलदार की खाल पर बैठकर देता था प्रवचन,गिरफ्तार

  पिथौरागढ़। वन विभाग और एसओजी की टीम ने गुलदार की खाल में बैठकर प्रवचन देने वाले महंत को​ गिरफ्तार किया है। मामला मडखड़ायत पंचायत…

Chat-GPT-Image-May-15-2026-07-48-08-PM

729b34e2a2b2e13668e2daa4e1d802ca
 

25

पिथौरागढ़। वन विभाग और एसओजी की टीम ने गुलदार की खाल में बैठकर प्रवचन देने वाले महंत को​ गिरफ्तार किया है। मामला मडखड़ायत पंचायत के महादेव मंदिर का है, शिकायत मिली थी कि महंत चंदन गिरी गुलदार की खाल पर विराजकर भक्तों को दर्शन और प्रवचन देता था। गिरफ्तार महंत के पास से गुलदार की दो मीटर लंबी खाल बरामद हुई है। वन विभाग के अधिकारियों की पूछताछ जारी है। 

प्रभागीय वनाधिकारी पिथौरागढ़ विनय भार्गव ने बताया कि महंत के पास से बरामद खाल की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत डेढ़ लाख के आसपास है। बताया कि उन्हे सूचना मिली कि  मडखड़ायत पंचायत के तोक कफलाड़ी के महादेव मंदिर के महंत वंदन गिरी गुलदार की खाल में  बैठते है। इस सूचना के बाद वन विभाग और एसओजी की संयुक्त टीम को छापेमारी के लिये निर्देशित किया गया। 

संयुक्त टीम ने रविवार को छापेमारी की तो  चंदन गिरी पुत्र सरस्वती गिरी उम्र लगभग 70 वर्ष को ग्राम पंचायत मडखङायत तोक कफलाडी महादेव मंदिर के आंगन से गुलदार की खाल के साथ गिरफ्तार किया। बरामद हुई गुलदार की खाल की लंबाई दो है। वही गुलदार के जबड़े में 4 केनेन दांत तथा ऊपरी जबड़े में 11 दांत निचले जबड़े में 12 दांत पाए गए।

वन विभाग और एसओजी की संयुक्त टीम ने महंत चंदन गिरी से पूछा तो वह बार बार अपने बयान बदल रहा था। वह कह रहा था कि उसके भक्त ने यह खाल दी है। टीम उससे लगातार पूछताछ कर रही है। 

वन क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़ दिनेश चंद्र जोशी के नेतृत्व में छापेमारी करने वाली टीम में प्रभारी थानाध्यक्ष जाजरदेवल गोविंद रौतेला, एसओजी टीम के प्रभारी चंद्र प्रकाश पांडे,वन दरोगा बृजेश विश्वकर्मा, उप निरीक्षक नरेंद्र सिंह अधिकारी,योगेश चंद्र पांडे, वनरक्षक मनोज ज्याला, गणेश सिंह चिराला, वनरक्षक एसआई जावेद हसन,कांस्टेबल संदीप चंद्र, सीपी बलवंत सिंह आदि शामिल रहे।