breaking- 60 लाख की धोखाधड़ी का फरार आरोपी नोएडा से गिरफ्तार

पिथौरागढ़। सोने-चांदी के व्यवसाय में पार्टनरशिप के नाम पर 60 लाख रुपए की धोखाधड़ी के आरोपित पुलिस ने नोएडा से दबोच लिया।   सुंदर सिंह…

Chat-GPT-Image-May-15-2026-07-48-08-PM

c42898656822576bed63f08d7195897c

25

पिथौरागढ़। सोने-चांदी के व्यवसाय में पार्टनरशिप के नाम पर 60 लाख रुपए की धोखाधड़ी के आरोपित पुलिस ने नोएडा से दबोच लिया।

  सुंदर सिंह बोनाल निवासी ग्राम धनौड़ा जाजरदेवल ने थाना जाजरदेवल में मामले की शिकायत की थी। जिसके अनुसार चन्द्र प्रकाश पुनेठा ने सुंदर सिंह को पिथौरागढ़ नगर के सिमलगैर बाजार में मातृछाया आभूषण प्राइवेट लि. नाम से सोने-चांदी के व्यवसाय में पार्टनरशिप करने के लिये प्रस्ताव रखा। आरोप है कि इसके लिए सुंदर सिंह से 60 लाख लेने के बाद चन्द्र प्रकाश फरार हो गया। 

   पुलिस ने मामले में आईपीसी की धारा 420, 406, 504, 506 और औद्यौगिक विवाद अधिनियम के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज किया और थानाध्यक्ष जाजरदेवल हेम पन्त के नेतृत्व में एक टीम गठित की गयी। टीम ने सर्विलांस की मदद से तलाश करते हुए  आरोपित चन्द्र प्रकाश पुनेठा पुत्र स्व. सदानंद पुनेठा निवासी 512 ए-3 टावर-513 फ्लोर एसीई गोल्फ एसएचआईआरई सेक्टर 150 नोएडा, जिला गौतमबुद्ध नगर को गत रविवार को  गिरफ्तार कर लिया।