अल्मोड़ा:: राष्ट्रीय युवा हिन्दू वाहिनी की जिला व नगर कार्यकारिणी का विस्तार, दर्जनों कार्यकर्ताओं ने ली सदस्यता

  अल्मोड़ा, 06 सितंबर 2021- राष्ट्रीय युवा हिन्दू वाहिनी(rastriya yua hindu vahini) की जिला व नगर कार्यकारिणी में संगठन की मजबूती पर बल दिया गया।…

34d6c9cee76405c6646b429dfc18cae8
 

अल्मोड़ा, 06 सितंबर 2021- राष्ट्रीय युवा हिन्दू वाहिनी(rastriya yua hindu vahini) की जिला व नगर कार्यकारिणी में संगठन की मजबूती पर बल दिया गया।
इस  बैठक का  आयोजन मालरोड स्थित भैरव मंदिर में किया गया।

इस मौके पर कार्यकारिणी का विस्तार किया गया।
बैठक में उपस्थिति सभी नए कार्यकर्ताओं का परिचय हुआ व स्वागत किया गया।

 व उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने हनुमान चालीसा व श्री राम के जय घोष के साथ संगठन विस्तार की रूप रेखा रखी व संगठन के विस्तार हेतु अपनी सुझाव दिए ।

कार्यक्रम में उपस्थित कुमांऊ मंडल के अध्यक्ष व जिलाअध्यक्ष अल्मोड़ा  अजय बोरा व प्रदेश सचिव  जगदीश मेहरा ने कहा कि समाज में फैल रही कुरीतियों को हिन्दू समाज  संगठित होकर दूर कर सकता है । उन्होंने हिन्दू समाज को एकजुट होकर रहने की आवश्यकता को बताया।

बैठक का संचालन जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज बिष्ट व जिला उपाध्यक्ष पप्पू मेहरा, भरत फर्तयाल मुख्य महासचिव पियूष बौनी, जिला मिडिया प्रभारी आनंद सिंह ऐठानी, द्वारा किया व बैठक में कमलेश गुप्ता (कोषाध्यक्ष), नारायण दत्त उपाध्याय (उपाध्यक्ष), चेतन स्वरूप सिंह मेहरा (उपाध्यक्ष), प्रतीक भारती, (संगठन महामंत्री राजेन्द्र सिंह नेगी ( जिला मंत्री), गिरीश चन्द्र मर्तोलिया (सचिव), अमन टकवाल (जिला मंत्री), अंशुल जोशी (संगठन मंत्री), अजय मेहता (महासचिव), दीपक भाकुनी (नगर महासचिव), महेंद्र सिंह (संगठन मंत्री), शुभम वर्मा (नगर उपाध्यक्ष), जगत तिवारी, सोनू व दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।