shishu-mandir

अल्मोड़ा में बोले सीएम धामी:: सरकार ने दिया विकास का नया फार्मूला

Newsdesk Uttranews
5 Min Read
Screenshot-5

b15fa82d84154422471ce99fcc581c48
 

new-modern
gyan-vigyan

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार अल्‍मोड़ा पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। जन आशीर्वाद रैली के जरिये सीएम ने पार्टी कार्यकर्ताओं में जहां नया उत्साह भरा। वहीं मिशन-2022 पर ध्यान केंद्रित करते हुए एकजुट होने का संदेश भी दिया। कहा कि सरकार ने विकास का नया फार्मूला बनाया है। जिसके तहत पहले चरण में समस्या का सरलीकरण, दूसरे में चरण में समस्या के स्तर का पता लगाना और तीसरे और अंतिम चरण में समस्या का समाधान कर निस्तारण करना है।

saraswati-bal-vidya-niketan

सोमवार को सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में जन आशीर्वाद रैली को संबोधित करते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जहॉ अपने साठ दिनों के कार्यकाल की उपलब्धि गिनाईं। वहीं, विपक्षीय दल कांग्रेस पर भी जमकर हमला किया। कहा कि 2017 से पहले जिनकी सरकार रही। उन्होंने कितनी घोषणा की, और जो घोषणाएं कि वे कितनीं धरातल पर उतरीं। सीएम ने कहा कि हमारी सरकार जो घोषणा कर रही है, उसका शासनादेश तत्काल जारी कर रहे हैं। हम हर परेशानी का समाधान फार्मूला बनाकर कर रहे है। पहले परेशानी को सुन रहे है फिर उसका सरलीकरण करेंगे। फिर उसका समाधान करेंगे।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जब भी उनसे पूछा जाता है चुनाव में आपका एजेंडा क्या है। तो मैं कहता हूं हमारा चुनाव का एजेंडा उत्तराखंड का विकास करना है। धामी ने कहा जो काम पटवारी के स्तर का है। वह तहसील तक नहीं आना चाहिए। जिले स्तर पर होने वाला काम शासन पर नहीं आना चाहिए। जो हमने भर्ती के लिए घोषणा की है। उसमें भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस दौरान सीएम ने सरकार की योजनाओं को गिनाया। आंदोलनकारियों का चिन्हीकरण फिर शुरू करने की बात कही। हल्द्वानी एवं श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में 501 नये पद सृजित कर रहे हैं। कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए नई मजबूत खेल नीति बनाई जा रही। दून महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स अकेडमी को बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा उनके छोटे से कार्यकाल में जो 150 से अधिक फैसले लिए हैं।

महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री सबकी सुनने वाले, जनता के हित में फैसला लेने वाले, सरकार ने जो कहा, वह किया। उसका एक हफ्ते में शासनादेश हो गए। केंद्रीय राज्यमंत्री एवं सांसद अजय भट्ट ने कुमाउंनी में अपनी बात रखी। उन्होंने मुख्यमंत्री धामी और केंद्र सरकार के कामों की तारीफ की। उन्होंने कहा कि ईमामदारी हमारा संकल्प, त्याग संकल्प है। भट्ट ने कहा कि आज कुछ लोग यह कह रहे हैं कि हमने तीन मुख्यमंत्री बना दिये। उन्होंने कहा कि हम एक सेना की तरह हैं। हमारे कमांडर मोदी हैं। हमारे कमांडर ने जिसको मुख्यमंत्री बनाया। हम जनता का अहित नही होने देंगे। सरकार का हर फैसला जनता के हित में होगा, वह पूजनीय है।

सीएम धामी सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के सिमकनी खेल मैदान में सोमवार को तय समय से करीब दो घंटा देरी से लगभग डेढ़ बजे हेलीकॉप्टर से उतरे। यहां से नई ऊर्जा से लबरेज भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकाली। सीएम का काफिला सिमकनी मैदान से माल रोड पर पहुंचा। यहां भी कार्यकर्ताओं जगह जगह पर पुष्प वर्षा कर युवा मुख्यमंत्री का स्वागत किया। यहां से जन आर्शीवाद रैली की शक्ल में प्रदेश के मुखिया का मुखिया का काफिला शिखर तिराहे की तरफ बढ़ा। जगह जगह भाजपा महिला मोर्चा व युवा मोर्चा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पार्टी के पक्ष में नारेबाजी कर सीएम धामी का अभिनंदन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री की रैली मुख्य बाजार स्थित रैमजे इंटर कॉलेज प्रांगण में पहुंच सभा में तब्दील हुई। बाद में साढ़े चार बजे सीएम कोसी रोड पर अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज के समीप नए कलक्ट्रेट भवन के साथ ही विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या, जिला प्रभारी मंत्री विशन सिंह चुफाल, विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, संगठन मंत्री अजेय, संगठन मंत्री राजू भंडारी, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, विधायक सल्ट महेश सिंह जीना, विधायक द्वाराहाट महेश नेगी, डीबीसी के अध्यक्ष ललित लटवाल, प्रदेश मीडिया सहप्रभारी विमला रावत, महामंत्री किरण पंत, जिलाध्यक्ष ममता भट्ट, गीता जोशी, रैली संयोजक धन सिंह रावत, जिला महामंत्री महेश नयाल, प्रेम शर्मा, विनीत बिष्ट महिला मोर्चा जिला महामंत्री लीला बौरा आदि मौजूद रहे।