नैनीताल ::सीएम धामी का विरोध करने उतरे कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार

  हिमानी बोहरा  नैनीताल,08 सितंबर 2021— नैनीताल में सीएम धामी का विरोध करने उतरे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काले झंडे थाम विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान…

Chat-GPT-Image-May-15-2026-07-48-08-PM

6c94de848fc56da100a3a0cd42a0a336
 

25

हिमानी बोहरा 
नैनीताल,08 सितंबर 2021— नैनीताल में सीएम धामी का विरोध करने उतरे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काले झंडे थाम विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 
 
हाथों में काले झंडे लिए हुए कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतरे तो पुलिस के भी पसीने छूट गए। कार्यकर्ताओ ने सरकार और सीएम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस बीच कार्यकर्ताओं और पुलिसकर्मियों के बीच काफी झड़प भी हुई। करीब दो दर्जन कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन भेज दिया गया है।

जानकारी के अनुसार दोपहर 12 बजे पीएम पुष्कर सिंह धामी का नैनीताल कार्यक्रम प्रस्तावित था।  सुबह से ही पुलिस और लोकल इंटेलीजेंट्स यूनिट सक्रिय दिखी।

करीब 11:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि कांग्रेस कार्यकर्ता पीएम के विरोध में सड़क जाम करने वाले हैं। जिससे पुलिस में खलबली मच गई। कुछ ही देर बाद हाथों में काले झंडे लिए दो दर्जन कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। उन्होंने सीएम और भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। 
इस बीच पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प भी हुई। कड़ी मशक्कत से पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन भेज दिया है। गिरफ्तार होने वालों में सूरज मेहरा, संजय कुमार, पुष्कर बोरा, शुभम बिष्ट, गोविंद रौतेला, अर्जुन रौतेला, अविनाश समेत करीब दो दर्जन कांग्रेसी शामिल थे।

 इधर मल्लीताल में कांग्रेस कार्यकर्ता पवन जाटव समेत दर्जनभर कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। इस बीच मल्लीताल में भी एक दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।