अल्मोड़ा की नवनियुक्त डीएम वंदना सिंह ने कार्यभार संभाला

अल्मोड़ा। जिले की नवनियुक्त जिलाधिकारी वंदना सिंह ने कलक्ट्रेट पहुंचकर अपना कार्यभार ग्रहण किया। 2013 बैच की आईएएस अधिकारी वंदना सिंह इससे पूर्व रुद्रप्रयाग में…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

1adc8e02ce972fa1ba01b45fc48b5e17

अल्मोड़ा। जिले की नवनियुक्त जिलाधिकारी वंदना सिंह ने कलक्ट्रेट पहुंचकर अपना कार्यभार ग्रहण किया। 2013 बैच की आईएएस अधिकारी वंदना सिंह इससे पूर्व रुद्रप्रयाग में जिलाधिकारी व  पिथौरागढ़ में मुख्य विकास अधिकारी के पद में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। जिलाधिकारी बनने से पूर्व वह शासन में अपर सचिव ग्राम्य विकास, ग्राम्य विकास आयुक्त व निबन्धक सहकारिता के पद पर रही।
 

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

कलक्ट्रेट पंहुचने पर जिलाधिकारी को गार्ड आफ आनर दिया गया। इसके बाद कोषागार पंहुचकर उन्होंने विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। वहां उन्होने कोषागार का गहनता से निरीक्षण कर डबललाॅक, सिंगल लाॅक, सीसीएल, डीसीएल आदि का निरीक्षण किया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कलक्ट्रेट के विभिन्न पटलों का निरीक्षण भी किया और सम्बन्धित पटल सहायकों से जानकारी ली। 
 

उन्होंने कलक्ट्रेट के अधिकारियों व कर्मचारियों से कहा कि उनके पास कम से कम फाइलें लम्बित रहे इसका विशेष ध्यान रखें। दैनिक कार्यों के साथ जनता की छोटी सी छोटी समस्या का निस्तारण करने का प्रयास किया जाए उन्हें अनावश्यक यहां वहां न भटकना पड़े, इस पर भी ध्यान दिया जाए। फाइलों का निस्तारण  समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण हो। 
 

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नवनीत पांडे, अपर जिलाधिकारी बीएल फिरमाल, उप जिलाधिकारी सीमा विश्वकर्मा, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी मनोहर लाल, प्रशासनिक अधिकारी भीम सिंह मेर, आपदा प्रबन्धन अधिकारी राकेश जोशी, वैयक्तिक सहायक हरेश उपाध्याय समेत कलक्ट्रेट के अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।