लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह नियुक्त हुए उत्तराखंड के राज्यपाल

Newsdesk Uttranews
1 Min Read

देहरादून। लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) को उत्तराखंड का नया राज्यपाल बनाया गया है। देर रात राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उनकी नियुक्ति कर दी है। पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्य के इस्तीफे के बाद बृहस्पतिवार को यह नियुक्ति हुई है।

new-modern

नये राज्यपाल की नियुक्ति का उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित सभी राजनैतिक दलों ने स्वागत किया है। कई पदकों से सम्मानिक लेफ्टिनेंट जनरल सिंह लगभग चार दशकों की सेवा के बाद फरवरी 2016 में सेना से सेवानिवृत्त हुए हैं।

इसी के साथ राष्ट्रपति द्वारा तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित को पंजाब का राज्यपाल नियुक्त किया है, जबकि नागालैंड के राज्यपाल आरएन रवि को तमिलनाडु का राज्यपाल बनाया गया है। असम के राज्यपाल जगदीश मुखी को नागालैंड का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।