कांग्रेस में ‘सोनिया माता’ जबकि भाजपा में ‘भारत माता’

उत्तर प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला है। स्वतंत्र देव ने बृहस्पतिवार को ट्वीट कर कहा कि कांग्रेस…

1816a689f90cb78f85f0dab22fa857e9

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

उत्तर प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला है। स्वतंत्र देव ने बृहस्पतिवार को ट्वीट कर कहा कि कांग्रेस में ‘सोनिया माता’ को पूजने की परंपरा है। जबकि भाजपा में ‘भारत माता’ को पूजने की परंपरा है।

उन्होंने कहा कि इसी कारण आज लोग भाजपा की विचारधारा से जुड़ते जा रहे है। बता दें कि जितिन प्रसाद ने बुधवार को दिल्ली में भाजपा की सदस्यता ले ली। 

बता दें कि जितिन प्रसाद के कांग्रेस छोड़ने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि उन्होंने पार्टी के साथ विश्वासघात किया है। जितिन प्रसाद को पार्टी ने सांसद बनाया और सरकार होने पर मंत्री पद भी दिया। इतना ही नहीं पश्चिम बंगाल जैसे राज्य का प्रभारी बनाया गया। इससे ज्यादा उन्हें क्या दिया जा सकता था। इसका महत्व उन्हें कुछ समय भाजपा में रहने के बाद पता चलेगा। 

वहीं, भाजपा में शामिल होने पर जितिन ने कहा कि देश में आज अगर कोई पार्टी संस्थागत तरीके से काम कर रही, देश में सही मायनों में कोई राष्ट्रहित से जुड़ा दल है तो वह भारतीय जनता पार्टी ही है।