राहुल गांधी ने इशारों-इशारों में कह दी यह बात

नई दिल्ली। महंगाई और पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों को लेकर देशभर में केंद्र सरकार के खिलाफ सड़कों पर है, कार्यकर्ता केंद्र के खिलाफ प्रदर्शन कर…

c97f46f6b7516d4247256695cff5edbf

25
26

नई दिल्ली। महंगाई और पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों को लेकर देशभर में केंद्र सरकार के खिलाफ सड़कों पर है, कार्यकर्ता केंद्र के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी प्रदर्शन में शामिल नहीं हैं। हालांकि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने इशारों-इशारों में एक ऐसी बात कह दी कि लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि उनकी यह बात सरकार के खिलाफ है या फिर बीते दिनों कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए जितिन प्रसाद के लिए है। दरअसल, राहुल ने अपने ट्वीट में लिखा-सच से, सवालों से, कार्टून से- वह सब से डरता है।’

राहुल गांधी के इस ट्वीट ने सियासी सरगर्मी बढ़ा दी है। राहुल गांधी के इस ट्वीट पर लोग अंदाजा लगाने में जुटे हैं। कुछ यूजर्स इसे पीएम मोदी के खिलाफ बता रह हैं। वैसे कुछ लोग इस ट्वीट को हाल ही में कांग्रेस पार्टी छोड़कर भाजपा में गए जितिन प्रसाद से जोड़कर भी देख रहे हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी कोरोना संकट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार के खिलाफ लगातार हमला बोल रहे हैं। कोरोना या महंगाई से जुड़े हर मुद्दों पर वह सरकार पर सवाल खड़े कर रहे हैं। चाहे टीकाकरण का मुद्दा हो या महामारी नियंत्रण में कथित विफलता या फिर पेट्रोल-डीजल के दामों में उछाल। राहुल ने हर समय सरकार को आड़े हाथ लिया है।