तीन नए कृषि कानूनों के विरोध में पैदा हुआ किसान आंदोलन थमने का नाम नहीं ले रहा है| 7 महीने का समय बीत चुका है और यह किसान आंदोलन ज्यों का त्यों बना हुआ है| 26 नवंबर 2020 से किसान आंदोलन की शुरुवात हुई थी| इसलिए अब हर महीने की 26 तारीख को आंदोलनकारी किसान अपना रोष व्यक्त कर रहे हैं|
आंदोलनकारी किसानों का कहना है कि वह ऐसा कर केंद्र सरकार को यह बार-बार याद दिलाना चाहते हैं कि किसान आंदोलन अभी खत्म नहीं हुआ और न ही कमजोर हुआ है| इधर, जून की 26 तारीख को यानि आज जगह-जगह पर किसानों का रोष प्रदर्शन देखा जा रहा है| आंदोलनकारी किसान गवर्नर हाउस की तरफ कूच कर रहे हैं लेकिन उनको पुलिस, बल के साथ आगे बढ़ने से रोक रही है| इस दौरान संघर्ष जैसी स्थिति भी देखने को मिल रही है|
खबर चली- राकेश टिकैत को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है….
वहीं, किसान आंदोलन के नेता बन रखे राकेश टिकैत की इस रोष प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तारी की खबर चल पड़ी| कहा जाने लगा कि दिल्ली पुलिस ने राकेश टिकैत को गिरफ्तार कर लिया है| इस बारे में जब जानकारी दिल्ली पुलिस को हुई तो दिल्ली पुलिस ने देर न करते हुए फौरन एक बयान जारी किया और कहा कि राकेश टिकैत के बारे में गलत खबर चल रही है| उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया है| बतादें कि, राकेश टिकैत की गिरफ्तारी की बात सुन आंदोलनकारी किसानों द्वारा हंगामे का माहौल बन सकता था|
DCP East Delhi द्वारा ट्वीट कर दी गई जानकारी…
राकेश टिकैत गिरफ्तार नहीं हुए हैं, इसे बारे में DCP East Delhi द्वारा ट्वीट कर स्पष्ट जानकारी दी गई है| DCP East Delhi ने लिखा- “फर्जी खबर! राकेश टिकैत की गिरफ्तारी से संबंधित खबर झूठी है। कृपया ऐसी फर्जी खबरों/ट्वीट से दूर रहें। इस तरह की झूठी खबरें/ट्वीट फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

