धौलादेवी में 2 दर्जन से अधिक लोगों ने ली कांग्रेस की सदस्यता

Newsdesk Uttranews
5 Min Read

d228c3702f4b4c2713ae6581d1237143


अल्मोड़ा, 09 अगस्त 2021

new-modern

विकास खंड धौलादेवी के चौसाला में अनेक ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल की मौजूदगी में कांग्रेस का दामन थामा। कांग्रेस पदाधिकारियों के मुताबिक दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थामा है। 

क्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम के तहत जागेश्वर विधानसभा के विधायक पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल ने ब्लाक अध्यक्ष  पूरन बिष्ट  की अध्यक्षता में  प्रा वि चौसाला के प्रागंण में एक बैठक का आयोजन किया। 

बैठक को सम्बोधित करते हुए विधायक ने  कहा कि जनता के आशीर्वाद से मुझे इस क्षेत्र का लगातार सेवा करने का अवसर दिया है। निश्चित रूप से बहुत विकास कार्य हुए होंगे कुछ विकास कार्य रह गए होंगे। 

उन्होंने कहा कि विधानसभा के अंतर्गत शिक्षा, स्वास्थ, पेयजल तथा प्रौद्योगिकी शिक्षा, यातायात के स्तर पर महत्त्वपूर्ण कार्य हुए हैं।इन कार्यों को धरातल पर उतारने का काम प्रदेश में कांग्रेस सरकार के समय ही संभव हुआ।

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने कई स्वीकृत कार्यों को रोकने का काम किया है, भाजपा सरकार की निति विकास विरोधी है,ये झूठ के बल सत्ता हासिल कर ऐशों आराम करने का काम करते हैं विकास व रोजगार से इनका दूर तक कोई नाता नहीं है,ये लोगों को धार्मिक भावनाओं व झूठे आश्वासनों के बल गुमराह करने का काम करते हैं।

उन्होंने कहा कि आज देश का अन्नदाता रोड़ पर है, बेरोजगारी चरम पर है। मंहगाई से गृहस्थी चलाना दूभर हो गया है।कई जनकल्याणकारी योजनाएं बंद कर गरीबों के हितों पर चोट मारने का काम किया जा रहा है।

कुंजवाल ने कहा कि आज प्रदेश की भाजपा सरकार अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए मुख्यमंत्री के चेहरे बदलकर सबका ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है। इस सरकार के पास युवाओं के लिए कोई नीति नहीं है, पूर्वर्ती कांग्रेस सरकार ने यहीं गुरूड़ाबांज में एक युवाओं के रोजगार के लिए मुंशी हरीप्रसाद टम्टा उन्नयन केन्द्र की स्थापना की थी जिसके लिए धनराशि स्वीकृत की गई थी लेकिन इस सरकार ने उसे रोक कर धनराशि वापस मंगा कर अपना जनविरोधी, एवं विकास विरोधी चरित्र को उजागर कर दिया। 

उन्होंने उपस्थित लोगों का आह्वान किया कि कांग्रेस व भाजपा के कार्यकालों का विश्लेषण करने की आवश्यकता है तथा आप सभी पर रुके हुए विकास कार्यों को पटरी पर लाने के लिए जिम्मेदारी सौंप कर जा रहा हूं कि आप सब एकजुट होकर कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाने के लिए काम करेंगे तथा प्रदेश की इस विकास विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लेना होगा ताकि प्रदेश के युवाओं का भविष्य सुरक्षित रहे ‌‌।

इस मौके पर दो दर्जन युवकों व महिलाओं ने भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थामा। सभी का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। जिनमें, हरीश पांडे, गणेश पांडे, नवीन पांडे, बसंत पांडे, जीवन पांडे, तारा पांडे, नवीन पांडे, चन्द्र शेखर पांडे संजय पांडे, विशन पांडे, दीपक पाण्डेय, संतोष पाण्डेय, तारा पांडे, जगदीश पांडे, दीपक, खीमानंद, दया, राधा, खीमानंद, नवीन, बसंत, दुर्गादत सरस्वती, अनुली,  हेमा देबी, शोभा, सरुली रमा देवी आदि शामिल हुए।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष  पीताम्बर पांडे ने सभी कांग्रेस परिवार में सम्मिलित सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि आज पूरे प्रदेश में भाजपा की जनविरोधी नीतियों का विरोध हो रहा है तथा कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए लोग आतुर हैं।

बैठक में ब्लाक अध्यक्ष पूरन बिष्ट ने संबोधित करते हुए कहा कि आज कांग्रेस की ओर क्षेत्र का युवा आशा भरी निगाहों से देख रहा है, हम सभी को भाजपा की जनविरोधी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना होगा तथा कांग्रेस की मजबूती के लिए एकजुट होकर काम करना होगा।

बैठक को पूर्व जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष दीवान सिंह भैसोड़ा, प्रशांत भैसोड़ा, आईटी विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट, पूर्व प्रधान जगदीश प्रसाद, बूथ अध्यक्ष शिव दत्त, आदि ने संबोधित करते हुए भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का विस्तार पूर्वक जिक्र करते हुए यैसी सरकार को सत्ता से बेदखल करना होगा।

बैठक में पूर्व प्रधान सतीश पंत, पूर्व क्षे पं सदस्य राजेन्द्र नेगी, कैप्टन रमेश चंद्रा, न्याय पंचायत अध्यक्ष, धन सिंह मलाडा़, न्याय पंचायत अध्यक्ष हरीश जोशी, प्रकाश पाण्डेय, चंदन बोरा सहित अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता व मातृशक्ति उपस्थित रहे। संचालन पूर्व प्रधान एवं न्याय पंचायत अध्यक्ष संतोष टम्टा ने किया।