तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित कनिष्का भंडारी व गीता जोशी का बियरशिवा स्कूल में हुआ सम्मान

अल्मोड़ा। तीलू रौतेली पुरस्कार प्राप्त करने वाली कनिष्का भंडारी व आंगनबाड़ी कार्यकर्ती पुरस्कार से सम्मानित गीता जोशी के सम्मान में आज बियरशिवा स्कूल में सम्मान…

b5f6563e4e332196372af8b5243969c4

अल्मोड़ा। तीलू रौतेली पुरस्कार प्राप्त करने वाली कनिष्का भंडारी व आंगनबाड़ी कार्यकर्ती पुरस्कार से सम्मानित गीता जोशी के सम्मान में आज बियरशिवा स्कूल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान दोनों पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। 

प्रधानाचार्य प्रीति पांडे द्वारा कनिष्का भण्डारी व गीता जोशी को सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि बियरशिवा में 2019 बैच की छात्रा रही कनिष्का भण्डारी ने ताईक्वांडो की विभिन्न राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धाओं को जीत कर विभिन्न पुरस्कार अर्जित किए। वहीं, सामाजिक कार्याकलापों में महिलाओं के लिए आदर्श बनी गीता जोशी भी अल्मोड़ा जिले में समय-समय पर महिला जागरूकता अभियानों से जुड़ी हैं।

अपने अनुभवों को साझा करते हुए कनिष्का जोशी ने अपनी सफलता का श्रेय बियरशिवा विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा अपने कोच कमल कुमार बिष्ट को दिया। वहीं, गीता जोशी द्वारा विद्यालय द्वारा कराई जा रही समस्त गतिविधियों की सराहना की तथा एक छात्र के जीवन में गुरू के महत्व पर प्रकाश डाला। 

विद्यालय प्रबंधक तिलकराज तलवार एवं निरूपमा भट्ट तलवार ने कनिष्का भण्डारी और गीता जोशी को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए दोनों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। 

इस अवसर पर कोआर्डिनेटर प्रदीप कुमार जोशी, नीमा थापा, कल्पना जोशी, कमल कुमार बिष्ट एवं समस्त शिक्षक—शिक्षिकाएं मौजूद थे।