Almora Breaking- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंचे जागेश्वर

अल्मोड़ा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जागेश्वर मंदिर पहुुंच चुके है। वह परिवार समेत मंदिर में पूजा अर्चना कर रहे है। इससे पहले पार्टी…

Chat-GPT-Image-May-15-2026-07-48-08-PM

c51862dd6b6d8e2e28ab9a267cc36b74

25

अल्मोड़ा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जागेश्वर मंदिर पहुुंच चुके है। वह परिवार समेत मंदिर में पूजा अर्चना कर रहे है। इससे पहले पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। 
 

आज सुबह करीब 11 बजे नड्डा जागेश्वर पहुंचे। अभी वह महामृत्युंजय मंदिर में जप और रुद्राभिषेक कर रहे है। बीजेपी अध्यक्ष के स्वागत में सांसद सहित कई विधायक जागेश्वर पहुंचे है।  
 

नड्डा के पहली बार जागेश्वर मंदिर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। 
 

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, सांसद अजय टम्टा, विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, विधायक महेश नेगी, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल, भाजपा नेता सुभाष पांडेय, मोहन सिंह मेहरा, रमेश बहुगुणा, गौरव पांडेय, मंडल अध्यक्ष प्रकाश भट्ट, गोपाल बिष्ट आदि ने उनका स्वागत किया।