अल्मोड़ा में देर रात दरकी पहाड़ी, दो घंटे रहा राजमार्ग बंद

अल्मोड़ा, 20 अगस्त 2021  लक्ष्मेश्वर और पाण्डेखोला के बीच पहाड़ी के दरकने से मलबा मुख्य सड़क पर आने से राजमार्ग घंटो बाधित रहा। रात को…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

586332af6b296134e35a35ff8f10d5f3
अल्मोड़ा, 20 अगस्त 2021 

लक्ष्मेश्वर और पाण्डेखोला के बीच पहाड़ी के दरकने से मलबा मुख्य सड़क पर आने से राजमार्ग घंटो बाधित रहा। रात को हुई इस घटना के बाद प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल मार्ग को खोलने के लिये जेसीबी मशीन लगवा दी और दो घंटे की मशक्कत के बाद राजमार्ग वाहनो के आने-जाने के लायक हो सका। 

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

घटना रात 2:30 बजे के आसपास की है। यहां पहाड़ी दरकने से इसका मलबा और बोल्डर अल्मोड़ा— रानीखेत मार्ग में खुटकुणी भैरव मंदिर के ऊपर मुख्य मार्ग में ​एकत्रित हो गया। और इसके कारण राजमार्ग बंद हो गया। पूर्व सभासद और जन अधिकार मंच के संयोजक त्रिलोचन जोशी ने इसकी सूचना आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी को दी और उन्होने तत्काल ही सड़क मार्ग को खोलने के लिये जेसीबी की व्यवस्था कराई जिसके बाद घंटो की मशक्कत के बाद सड़क मार्ग यातायात के लिये खुल सका।  

Late night in Almora the highway remained closed for 2 hour

त्रिलोचन जोशी ने बताया कि उक्त स्थल के ठीक ऊपर जून माह से अल्मोड़ा—ताकुला—बागेश्वर राष्ट्रीय राज मार्ग  खस्ताहाल है और यहां पर एक दर्जन पेड़ गिरने की कगार में हैं। कहा कि दोनो मार्ग में कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। उन्होनें कहा कि इन दोनों मार्गो के सबंध में अल्मोड़ा जिलाधिकारी समेत सभी अधिकारियों एंव राष्ट्रीय राज मार्ग के अभियन्ताओं को अवगत कराया जा चुका हैं। लेकिन विभाग ने  खतरे की जद में आ चुके घटना स्थल पर तीन माह बीत जाने के बाद भी चेतावनी बोर्ड तक लगाना मुनासिब नही समझा। उन्होंने अधिकारियों से इस मार्ग की सुध लेने की मांग की है।