सरकार ने की अनदेखी तो ग्रामीण खुद ही बनाने लगे मुख्य मार्ग

  पिथौरागढ़। अनदेखी से आजिज आकर ग्रामीणों ने पहल कर खुद ही मुख्य मार्ग बनाने का कार्य शुरू कर दिया। मामला  विकासखंड बेरीनाग के अंतर्गत…

260b63b4fee110ce99b86d4627defe08
 

25

पिथौरागढ़। अनदेखी से आजिज आकर ग्रामीणों ने पहल कर खुद ही मुख्य मार्ग बनाने का कार्य शुरू कर दिया। मामला  विकासखंड बेरीनाग के अंतर्गत ग्राम पंचायत थर्प के का है। यहां लोग  श्रमदान कर खुद ही अपने गांव का मुख्य मार्ग बनाने में जुटे हैं। क्षेत्रवासियों का कहना है कि गांव की हालत देखने कोई जन प्रतिनिधि नहीं आता है। 

राजीव गांधी पंचायत राज संगठन के जिला संयोजक जगदीश कुमार का कहना है कि अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति की बात करने वाली भाजपा सरकार में गांव के लोग खुद श्रमदान कर अपने रास्ते बनाने को मजबूर हैं।

यह भी पढ़े 

गणाई गंगोली:: 12 दिन बाद भी नहीं लग पाया युवा व्यापारी का सुराग

अनोखा प्रदर्शन- नियुक्ति की मांग को लेकर तिरंगा लेकर 25 किमी दौड़े डायट प्रशिक्षित गौरव यादव

  रास्ता बनाने में श्रमदान कर रहे लोगों में जीवंती देवी, रेखा देवी, कौशल्या, सोनी, इंद्रा देवी, कमला, लीला देवी, दीवान राम, इंदर राम, बसंत राम, राजन राम, पुरान, मोनू कुमार, पवन, गोविन्द राम, त्रिलोक राम, फकीर राम, हीरा राम और होशियार आदि शामिल हैं।