राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग में मनाया गया आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम

अल्मोड़ा,27 अगस्त 2021— राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग अल्मोड़ा में आजादी के अमृत महोत्सव विषय पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।    इस अवसर…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

98460e45054f0eadf017d0e90f336c30

अल्मोड़ा,27 अगस्त 2021— राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग अल्मोड़ा में आजादी के अमृत महोत्सव विषय पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 
 
इस अवसर पर हिमालय लोक कला केंद्र अल्मोड़ा द्वारा कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। हिमालय लोक कला केंद्र द्वारा  विभिन्न कार्यक्रमों द्वारा महात्मा गांधी के जीवनवृत्त व शहीदों के त्याग  पर प्रकाश डाला।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

कलाकारों ने एक शिक्षाप्रद नाटक भी प्रस्तुत किया जिसे खूब सराहना मिली। इस नाटक के माध्यम से बाल विवाह, आयोडीन की कमी से होने वाले दुष्प्रभावों का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विकास खंड अधिकारी खंड विकास अधिकारी पंकज कांडपाल ने लोक कला केंद्र के द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रमों व विद्यालय द्वारा समय समय पर किये जा रहे।कार्यक्रमों की सराहना की। विद्यालय के रसायन विज्ञान  प्रवक्ता डॉ कपिल नयाल ने आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम की विस्तार से रूपरेखा रखी उन्होंने याद दिलाया कि ‘किस तरह यह महोत्सव हमें शहीदों के देश प्रेम की याद दिलाता है एवं आजादी को अक्षुण्ण रखने के लिए नागरिकों के क्या कर्तव्य है।’

 कार्यक्रम में हिमालय लोक कला केंद्र के गोकुल बिष्ट कमलेश कनवाल ,सतीश मेसी, शैली मेसी, संगीता जोशी,डॉ कपिल नयाल, तारा दत्त भट्ट, बराती लाल यादव, प्रदीप सलाल, प्रमोद पांडे, कमलेश जोशी, सुनीता बोरा, भावना वर्मा ,सुमन पाठक व गीतांजलि नयाल उपस्थित थे।