Almora:: मुख्य अभियंता कार्यालय में तैनात वाहन चालक अजीत सिंह का निधन

अल्मोड़ा। लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियन्ता कार्यालय में तैनात वाहन चालक अजीत सिंह का बीती रात निधन हो गया है। वह 56 साल के…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

bed137b046fc08c4a12e7338d30f60c7

अल्मोड़ा। लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियन्ता कार्यालय में तैनात वाहन चालक अजीत सिंह का बीती रात निधन हो गया है। वह 56 साल के थे।  
 

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

राजकीय वाहन चालक महासंघ के अध्यक्ष मोहन राम आर्य ने बताया कि अजीत सिंह का कल रात्रि करीब 8 बजे हृदयगति रूकने से देहांत हो गया। उनके निधन से संघ में शोक की लहर है। 
 

अजीत सिंह अपने पीछे पत्नी, दो बेटियां, एक बेटे समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गए है। वह मूल रूप से बागेश्वर के रहने वाले थे। वर्तमान में वह यहां लोअर माल रोड स्थित लोनिवि के मुख्य कार्यालय स्थित सरकारी आवास में रहते थे। 
 

उनके आकस्मिक निधन पर राजकीय वाहन चालक संघ, अल्मोड़ा के सदस्यों द्वारा दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है और इस दुख की घड़ी में उनके परिवारजनों को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।
 

उनके निधन पर राजकीय वाहन चालक महासंघ के अध्यक्ष मोहन राम आर्य, नंदा बल्लभ जोशी, दीवान सिंह फर्त्याल, टीडी पांडे, उमेश सिंह, मनोज सिंह ऐरी, पूरन सिंह मनवाल, रमेश चंद्र आर्य, दिनेश चंद्र जोशी समेत संघ के अन्य सदस्यों ने शोक जताया है।