अल्मोड़ा, 28 अगस्त 2021— गोल्डन कार्ड के नाम पर पेंशन से कटौती बंद किए जाने की मांग को लेकर पूर्व निर्धारित कार्यकर्म के अनुसार पेन्शनर्स ने चौघानपाटा पार्क में धरना दिया।
पेंशनधारकों ने साफ कहा कि गोल्डन कार्ड के नाम पर पैंशन से कटौती अवैध है इसे बंद होना चाहिए। सभा को पालिकाध्यक्ष व माध्यमिक शिक्षक संघ के संरक्षक प्रकाश चन्द्र जोशी ने भी संबोधित किया।
धरने में प्रताप सिंह सत्याल, आनन्द सिह बगडवाल, भगीरथ पाण्डेय, हरीश जोशी,लक्ष्मण सिंह , आन्नद बल्लभ लोहनी, एमपी कोठारी, मदनमोहन जोशी, चन्द्र मणी भट्ट, एमसी कांडपाल, कैलाश जोशी, डा. जेसी दुर्गापाल, धरणीधर पाण्डे, सुश्री सुनयना मेहरा, गीता बिष्ट,आनन्दी वर्मा सहित अनेक लोगों ने बिचार व्यक्त किये धरने में बहुत बड़ी संख्या में पेन्शनर्स उपस्थित हुए धरने की अध्यक्षता गोकुल सिहं रावत, संचालन हेमचन्द्र जोशी ने की।

