पति की हत्या के मामले में महिला गिरफ्तार

  पिथौरागढ़। विगत दिनों एक निजी अस्पताल में एक व्यक्ति की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।  गौरतलब…

5d664e121c0e18326dc79cf1ddb1df9f
 

25

पिथौरागढ़। विगत दिनों एक निजी अस्पताल में एक व्यक्ति की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।  गौरतलब है कि इस मामले में मृतक के परिजनों ने उसकी पत्नी के खिलाफ ही मुकदमा दर्ज कराया था और इसके लिए शव के साथ सड़क पर प्रदर्शन किया था। बीती 24 अगस्त को कोतवाली पिथौरागढ़ ने इसमें आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया था। पुलिस ने मनीषा पत्नी स्व सुमित सिंह, निवासी बांस, महतोली जिला पिथौरागढ़ से विवेचना के दौरान पूछताछ और सीसीटीवी के आधार पर आरोपी को विगत दिवस गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मनीषा को न्यायालय में पेश किया गया।