पशुपालन मंत्री ने किया पहाड़ी गाय का दूध लॉन्च, आधा लीटर पैकिंग में उपलब्ध होगा दूध

  रामनगर। आज जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर रामनगर में पहाड़ी गाय का दूध लांच करते हुए कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने इसे बुजुर्गों, महिलाओं…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

09bc424bb9f70c39e80c073ee28cc4ce
 

रामनगर। आज जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर रामनगर में पहाड़ी गाय का दूध लांच करते हुए कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने इसे बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक व सर्वोत्तम बताया। 

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

रविवार को आँचल पहाड़ी गाय दूध का शुभारंभ करते हुए कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्य ने श्री कृष्णा जन्माष्टमी की बधाई दी। उन्होंने कहा कि आँचल का पहाड़ी गाय का दूध पूरी तरह से आर्गेनिक और केमिकल रहित होगा। यह उन पहाड़ी गाय का दूध होगा जो जंगलों से चारा चर कर आती है। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की सेहत को ध्यान में रखते हुए इसे बनाया गया है। यह आधा लीटर के पैकेट में बाजार में उपलब्ध कराया जाएगा।

उन्होंने कहा कि हमको उपहार में घी, दूध, पनीर आदि देना प्रचलन में लाना होगा। सरकार दुग्ध सहकारी समितियों को मजबूत करने के लिए प्रयासरत है।  कैबिनेट मंत्री श्रीमती आर्य ने गौपालकों से नस्ल सुधार की दिशा में भी कार्य करने का अनुरोध किया।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि कृत्रिम गर्भाधान के जरिये आज हमारे प्रदेश के 90 प्रतिशत बछिया पैदा की जा रही है और इस उपलब्धि में हमारा प्रदेश देश में पहले स्थान पर है। उन्होंने कहा कि मत्स्य, कृषि, दुग्ध, पशु पालन कीजिये, इससे निश्चित रूप से हमारी आर्थिकी को मजबूती मिलेगी। 

इस मौके पर विधायक दीवान सिंह बिष्ट, पालिकाध्यक्ष मोहम्मद अकरम, तहसीलदार पूनम पंत, वीरेन्द्र रावत, अमिता, ब्लॉक प्रमुख रेखा रावत, रूपा देवी, शेखर जोशी, भगत सिंह कुमेठिया, गीता दुमका,  दीपा आर्य, इंचार्ज मार्केटिंग नैनीताल दुग्ध संघ संजय भाकुनी मौजूद रहे।