गया था जंगल में भैंस चराने, अचानक बाघ ने कर दिया हमला

  खटीमा। तराई पूर्वी वन प्रभाग अंतर्गत किलपुरा रेंज के रिजर्व फॉरेस्ट में बाघ ने हमला कर एक व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल कर…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

5d664e121c0e18326dc79cf1ddb1df9f
 

खटीमा। तराई पूर्वी वन प्रभाग अंतर्गत किलपुरा रेंज के रिजर्व फॉरेस्ट में बाघ ने हमला कर एक व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर शराबा और चीख पुकार के बीच मौके पर पहुंचे अन्य साथियों ने किसी तरीके से उस व्यक्ति को बाघ के चंगुल से बचाया। बाद में वन विभाग के कर्मचारियों की मदद से उसे चिकित्सालय पहुंचाया।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

वन क्षेत्राधिकारी किलपुरा रेंज जीवन चंद्र उप्रेती के अनुसार किलपुरा के प्लाट संख्या 25 के आरक्षित वन क्षेत्र में पशुओं को चराने गए किशोर पांडे पर बाघ ने हमला कर घायल कर दिया है। सूचना के बाद वन विभाग के कर्मचारियों ने तुरंत पहुंच कर घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया। रविवार को उसका सीटी स्कैन किया जा रहा है। श्री उप्रेती ने बताया कि इस समय आरक्षित वन क्षेत्र में जाने से वन्यजीवों के अटैक की संभावना अधिक है। उन्होंने वन गुर्जरों एवं पशुओं को चराने वाले लोगों से अपील की है कि वह संभावित खतरे वाले क्षेत्र में ना जाएं। जिससे कि वन्य जीव से होने वाले खतरों को रोका जा सके।