आज पहली बार महिला विधायक बनेगी मंत्री

पुडुचेरी: आज उपराज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन की मौजूदगी में विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। शपथ ग्रहण समारोह रविवार दोपहर 2.30 बजे उपराज्यपाल कार्यालय…

Chat-GPT-Image-May-15-2026-07-48-08-PM

e992fe5aed602a0ee226a7f55ff1fe23

25

पुडुचेरी: आज उपराज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन की मौजूदगी में विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। शपथ ग्रहण समारोह रविवार दोपहर 2.30 बजे उपराज्यपाल कार्यालय और राज निवास में होगा। सबसे खास बात है कि पहली बार महिला विधायक मंत्री बनने जा रही है। एन रंगासामी के मंत्रिमंडल में शामिल होने जा रहीं एआईएनआरसी की विधायक चंदिरा प्रियंगा 40 साल से भी अधिक समय में पुडुचेरी की पहली महिला मंत्री होंगी।

मुख्यमंत्री रंगासामी ने मंत्रिमंडल के सदस्यों के नामों की सूची उप राज्यपाल को पिछले हफ्ते सौंपी थी, जिसे राष्ट्रपति ने मंजूरी दे दी थी.। पुडुचेरी की गजट अधिसूचना में कहा गया कि ए नमशिवायम, के लक्ष्मीनारायणन, सी दजीकुमार, चंदिरा प्रियंगा और ए के साई जे सरवन कुमार को मंत्रिमंडल में नियुक्ति देकर राष्ट्रपति को प्रसन्नता का अनुभव हो रहा है।