shishu-mandir

Almora- पूर्व जिलाधिकारी सुशील चन्द्र त्रिपाठी का निधन, पालिकाध्यक्ष ने जताया शोक

Newsdesk Uttranews
2 Min Read

अल्मोड़ा, 27 मई 2021

new-modern
gyan-vigyan

अल्मोड़ा जनपद में जिलाधिकारी रहे आईएएस सुशील चन्द्र त्रिपाठी का निधन हो गया है। वह कोरोना संक्रमण से पीड़ित थे और नोएडा के कैलाश अस्पताल मे इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।

saraswati-bal-vidya-niketan


स्व. त्रिपाठी तत्कालीन राज्य उत्तर प्रदेश में तथा केन्द्र मे विभिन्न उच्च प्रशासनिक पदों पर रहे। उनके पिता ने भी डीपीआरओ के तौर पर अल्मोड़ा मे सेवाएं दी थीं। प्रतिष्ठित परिवार मे जन्मे स्व. त्रिपाठी की पत्नी भी वैद्यनाथ आयुर्वेदिक कम्पनी के संस्थापकों के परिवार से जुड़ी हुई हैं।


स्व0 त्रिपाठी के कार्यकाल का जिक्र करते हुए पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि वह अल्मोड़ा में अपने कार्य काल में वे अधिकांशतः पैदल ही कार्यालय आते थे। अपनी कर्मठता विकास के प्रति समर्पण, शालीनता ईमानदारी तथा मधुर व्यवहार के कारण वे जन जन मे लोक प्रिय बन गए थे। उत्तर प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री स्व.एन डी.तिवारी ने सुशील चन्द्र त्रिपाठी को ही नोएडा विकास प्राधिकरण का पहला सीईओ बना कर पूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वर्तमान नोएडा का विकसित स्वरुप आज प्रशासनिक रुप से त्रिपाठी की ही देन है।


पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी ने स्व. त्रिपाठी को याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की है। वही राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पूर्व नेता प्रफुल्ल पन्त ने भी स्व. त्रिपाठी को एक योग्य व कर्मठ प्रशासनिक अधिकारी बताते हुए उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया है।