Almora- जरूरतमंदों को आक्सीमीटर नि:शुल्क उपलब्ध करा रही यह समिति

Newsdesk Uttranews
2 Min Read

अल्मोड़ा, 22 मई 2021

new-modern

अल्मोड़ा (Almora)। कोरोना महामारी ने जहां लोगों की चिंताए बढ़ाई है वही सामाजिक संबधों में भी इस महामारी के कारण गिरावट देखी जा रही है। अल्मोड़ा की ही बात करे तो हालत यह है कि कोविड के कारण मौत का शिकार हुए कई लोगों के परिजनों ने उनका दाह संस्कार करने से तक मना कर दिया।

इन विपरीत हालातों में भी कुछ लोग ऐसे है जो मानवता की मिसाल कायम कर रहे है। बताते चले कि कुछ दिन पूर्व अल्मोड़ा के बाजारों से आक्सीमीटर नही मिल रहे थे तो ऐसी स्थिति में नगर के प्रतिष्ठत व्यापारी प्रकाश रावत और पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी ने राष्ट्रीय जनसेवा समिति के माध्यम से आक्सीमीटर को लोगों को नि:शुल्क उपलब्ध कराने की ठानी। और शहर में जरूरतमं लोगों वह नि:शुल्क आक्सीमीटर उपलब्ध करा रहे है। इसके लिये समिति ने मोबाइल नंबर भी जारी किये है।

यह भी पढ़े…

Almora- पुण्यतिथि पर याद किये गये पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी

समिति की ओर से बताया गया है कि अभी तक 200 ऑक्सीमीटर लोगों को दिये गये है। जरूरतमंदों को समिति ने स्टीमर, सैनिटाइजर, मास्क भी वितरित किये है। नगर से सटे ग्रामीण क्षेत्रों में भी राष्ट्रीय जन सेवा समिति ऑक्सीमीटर, सैनिटाइजर, स्टैमर व मास्क उपलब्ध करा रही है।

यह भी पढ़े…

Almora- भाजपा नेता और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहन राम आर्या का निधन

राष्ट्रीय जनसेवा समिति की ओर से पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी और प्रकाश रावत ने जरूरतमंदों से उनसे मोबाइल नंबर 9837622884, 8171622688 पर संपर्क करने की अपील की है।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/