Pithoragarh- खाली सिलेंडर की गाड़ी भेजने को लेकर कांग्रेस ने जताया रोष

Newsdesk Uttranews
2 Min Read

पिथौरागढ़ सहयोगी, 20 मई 2021
कोरोना महामारी के चलते जहां आक्सीजन की कमी से लोगों की जान जा रही है, वहीं देहरादून से पिथौरागढ़ (Pithoragarh) के लिए भेजी गई आक्सीजन सिलेंडर की गाड़ी में बड़े पैमाने पर सिलेंडर खाली पाए जाने से आम जनता हैरान और चिंतित है। इस घटना का खुलासा बुधवार शाम हुआ जब देहरादून से यहां पहुंची सिलेंडर से भरी गाड़ी में 36 सिलेंडर खाली पाए गए। घटना से प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी सकते में आ गए और उनमें हड़कंप मच गया।
इधर बृहस्पतिवार को कांग्रेस नेताओं ने इसे बेहद चिंताजनक और जनता के जीवन से खिलवाड़ करने वाला बताते हुए भाजपा सरकार, मंत्रियों और पार्टी नेताओं पर सवाल उठाये हैं। यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर ने इस जानलेवा लापरवाही के दोषियों पर कार्यवाही की मांग की है। उन्होंने कहा कि हम अपने लोगों के साथ ऐसा अन्याय कतई नहीं सहेंगे।

new-modern

उन्होंने कहा कि बहुत ही दुखद और चिंताजनक बात है कि जिस जिले से कैबिनेट मंत्री हैं, लोकसभा के सांसद भाजपा से हैं, 3 विधायक भाजपा के हैं, जिला पंचायत और नगर पालिका अध्यक्ष भी भाजपा से हैं और प्रदेश में सरकार भी भाजपा की है। ऐसे में प्रदेश की राजधानी से 550 किलोमीटर दूर सीमांत जिले पिथौरागढ़ के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर आयी गाड़ी में यहां पहुंचने पर पता चलता है कि सारे सिलेंडर खाली हैं, तो यह जिले के हर व्यक्ति का अपमान व मरीजों के स्वास्थ्य के साथ गंभीर खिलवाड़ है।।

उन्होंने कहा कि जल्द इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्यवाही नहीं हुई तो कांग्रेस और आम जनता चुप नहीं बैठेंगे।

वहीं इस संबंध में बात करने के लिए खबर लिखे जाने तक स्वास्थ्य व जिला प्रशासन के अधिकारियों से फ़ोन पर संपर्क नहीं हो सका।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/videos