Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

Almora- पत्रकार पवन नगरकोटी को पितृ शोक

Journalist

अल्मोड़ा (Almora), 08 मई 2021- पत्रकार पवन नगरकोटी के पिता राम सिंह नगरकोटी का निधन हो गया है। वह 65 वर्ष के थे। बीते दिवस सांय 5 बजे उन्होंने गोलनाकरड़िया स्थित अपने आवास में अंतिम सांस ली।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

स्वर्गीय राम सिंह नगरकोटी पूर्व सैनिक थे। मूलरूप से बागेश्वर निवासी स्वर्गीय नगरकोटी अपने परिवार के साथ अल्मोड़ा के गोलनाकरड़िया में रहते थे। उनके दो पुत्र हैं।

यह भी पढ़े….

Almora Breaking- कालीमठ के पास मिला क्षत-विक्षत शव, पुलिस जांच में जुटी

Almora- नरेंद्र नाथ गोस्वामी के निधन पर जताया शोक

पत्रकार (Journalist) पवन के पिता के निधन की सूचना मिलने पर पत्रकारों ने गहरा शोक जताया है। पवन के चाचा व वरिष्ठ पत्रकार डा. दीवान नगरकोटी ने बताया कि आज स्थानीय विश्वनाथ घाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

https://youtu.be/6Q3-OB3UFSw

उनके निधन पर समस्त पत्रकारों और विभिन्न राजनीतिक व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने गहरा शोक जताने हुए दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की है। इधर भाजपा नेता गोविंद पिलख्वाल ने भी पत्रकार पवन नगरकोटी के पिता के निधन पर गहरा शोक जताया है।

उत्तरा न्यूज़ भी पत्रकार (Journalist) साथी पवन नगरकोटी के पिता स्वर्गीय राम सिंह नगरकोटी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करता है। उत्तरा न्यूज़ टीम के हर्ष वर्धन पांडे, डा. पुष्कर बिष्ट, हिमांशु लटवाल, प्रमोद जोशी, विनीत कांडपाल व भूमिका भंडारी ने गहरी संवेदना व्यक्त की है।

उत्तरा न्यूज़ youtube चैनल के इस लिंक पर क्लिक करें और पाएं ताजातरीन वीडियो अपडेट

https://youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw