Dwarahat- बग्वालीपोखर के इस गांव में मिला महिला का शव

Newsdesk Uttranews
2 Min Read

द्वाराहाट, 02 मई 2021- द्वाराहाट (Dwarahat) के बग्वालीपोखर क्षेत्र में रविवार को शाम के समय बग्वालीपोखर के पास नौलाकोट गांव की सरहद के पास के जंगल बेडूझाली में एक महिला का जला हुआ शव बरामद हुआ।

यह भी पढ़े….

Salt by election result- भाजपा उम्मीदवार महेश जीना रहे विजयी, कांग्रेस उम्मीदवार गंगा पंचोली को 4697 मतों से पराजित किया, क्षेत्रीय पार्टियों से मतदाताओं ने बनाई दूरी, नोटा तीसरे नंबर पर

घटना के प्रकाश में आने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मिली जानकारी के अनुसार शाम के समय जंगल से लकड़ी लेकर लौट रही महिलाओं ने एक जले हुए शव को देखने के बाद तत्काल गांव के प्रधान रमेश बोरा को इसकी जानकारी दी।

ग्राम प्रधान ने द्वाराहाट पुलिस प्रशासन को सूचना दी गयी। मृतक महिला के हाथ में अंगूठी व पैर में भी कुछ पहना हुआ है। शव सड़क से लगभग सौ मीटर दूरी पर है। जिसके बाद द्वाराहाट (Dwarahat) से थाना प्रभारी गौरव जोशी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

यह भी पढ़े….

Almora- सल्ट उपचुनाव (Salt by-election) को लेकर जुटी भाजपा

उन्होंने बताया लगभग जल गये शव की पहचान अज्ञात महिला के रूप में हुई है। जिसकी उम्र लगभग 22 से 25 साल तक हो सकती है शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम (Dwarahat) के लिए भेजा जा रहा है।

उत्तरा न्यूज youtube चैनल के इस लिंक पर क्लिक करें और पाएं ताजातरीन वीडियो अपडेट

https://youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw