Almora- विवाह समारोह से लौट रहा ​युवक पहाड़ी से गिरा, रेफर

Newsdesk Uttranews
2 Min Read

अल्मोड़ा, 01 मई 2021- विवाह समारोह से वापस लौट रहा एक युवक पहाड़ी से गिरकर बुरी तरह घायल हो गया। घायल अवस्था में परिजन उसे जिला चिकित्सालय Almora लेकर पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

new-modern

यह भी पढ़े….

Almora- रानीखेत व द्वाराहाट में स्थापित होंगे कोविड हॉस्पिटल, पढ़ें पूरी खबर

Almora- प्रशासन ने तय की सब्जी और फलो की कीमतें, यहां देखें लिस्ट

जानकारी अनुसार लमगड़ा ब्लॉक के बचकांडे निवासी पूरन राम (35) पुत्र नारायण राम बीते शुक्रवार को गांव में ही एक विवाह समारोह में शामिल होने गया था। बीती रात को वह घर को लौट रहा था। इसी दौरान पहाड़ी से उसका पैर फिसल गया और वह खाई में जा गिरा।

युवक के घर नहीं पहुुंचने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन की। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। शनिवार यानि आज सुबह ग्रामीणों ने उसे गांव के पास ही पहाड़ी के नीचेत बेशुद हालत में पड़ा देखा।

ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलने पर परिजन युवक को लेकर जिला अस्पताल अल्मोड़ा पहुंचे। युवक की स्थिति गंभीर होने के चलते चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/videos